Homeराष्ट्रीयअर्जुन एरिगैसी ने जीता डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स कप, फ्रांस के वचियर लाग्रेव...

अर्जुन एरिगैसी ने जीता डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स कप, फ्रांस के वचियर लाग्रेव को हराया

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव को हराकर 2024 डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स कप जीत लिया है, जिसमें उन्हें 20,000 यूरो का शीर्ष पुरस्कार और 27.84 एफआईडीई सर्किट अंक मिले।

हालांकि, जीत के बावजूद एरिगैसी 2800 का आंकड़ा पार नहीं कर सके, क्योंकि उनके फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी ने क्लासिकल खेलों में लगातार दो ड्रॉ कराए। एरिगैसी को पता था कि उन्हें अपने करियर में पहली बार 2800 अंक पार करने के लिए अंतिम दिन क्लासिकल शतरंज में जीत हासिल करनी होगी।

वैचियर-लाग्रेव ने अपने सभी क्लासिकल गेम ड्रॉ किए थे, लेकिन तीन में से तीन आर्मगेडन जीते थे, अर्जुन ने अपनी रणनीति पर कहा, “मूल रूप से, मुझे लगा कि मुझे इसे क्लासिकल में ही खत्म करना चाहिए!”

एरिगैसी, जो 2796.1 की लाइव रेटिंग के साथ दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं, ने खिताब जीतने के रास्ते में हमवतन विदित गुजराती और आर. प्रज्ञानंद को हराया।

Related Articles

Latest News