Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दाना

पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दाना

नई दिल्ली (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके गुरुवार-शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान दाना के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह 24 अक्टूबर की रात भितरकनिका और धमारा (ओडिशा) के करीब पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार कर जाएगा। 25 अक्टूबर की सुबह 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आने की संभावना है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकार ने तटीय इलाकों से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया है। ‘दाना’ अब विकराल रूप ले चुका है। ओडिशा के 14 जिलों के संवेदनशील इलाकों में 288 बचाव दल तैनात किए गए हैं। आईएमडी का बालासोर, भद्रक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, जाजपुर और कटक में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Related Articles

Latest News