Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयरीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 13 नवंबर तक रहेगी निरस्त

रीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 13 नवंबर तक रहेगी निरस्त

रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को एहतियातन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ एवं टर्मिनेट होने वाली रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 9-9 ट्रिप और निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनाँक 30 अक्टूबर एवं 1, 2, 4, 6, 8, 9, 11, 13 नवंबर 2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11756 रीवा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 29, 31 अक्टूबर एवं 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12 नवंबर 2024 को निरस्त रहेगी।

Related Articles

Latest News