रेल प्रशासन द्वारा कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ एवं टर्मिनेट होने और गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है।
निरस्त रेलगाड़ियां
गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 7 मार्च से 11 मार्च 2025 तक तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 8 मार्च से 12 मार्च 2025 तक दोनों दिशाओं में 05-05 ट्रिप रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 8 मार्च 2025 को तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 11 मार्च 2025 को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 9 मार्च 2025 को तथा गाड़ी संख्या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 10 मार्च 2025 को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियां
दिनांक 7 मार्च 2025 को सतंरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोननगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा तथा दिनांक 9 मार्च 2025 को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोननगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
दिनांक 7 मार्च 2025 को धनबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोननगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी साऊथ तथा दिनांक 9 मार्च 2025 को नासिक रोड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 03998 नासिक रोड-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी साऊथ-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोननगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
दिनांक 8 मार्च 2025 को कोलकाता से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
दिनांक 10 मार्च 2025 को मदार जंक्शन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए गंतव्य को जाएगी।
दिनांक 10 मार्च 2025 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।










