Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयआनंद विहार-भागलपुर और दिल्ली-सहरसा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान

आनंद विहार-भागलपुर और दिल्ली-सहरसा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान

नई दिल्ली (हि.स.)। रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की भीड़भाड़ के मद्देनजर नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से बिहार के भागलपुर के बीच एक जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इसी तरह नई दिल्ली से सहरसा के बीच भी दोनों दिशाओं से एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने आज यहां बताया कि 6 नवंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे आनंद विहार स्टेशन (दिल्ली) से स्पेशल ट्रेन (संख्या 04040) यात्रियों को लेकर भागलपुर के लिए रवाना होगी और 7 नवंबर को अपराह्न ढाई बजे स्पेशल ट्रेन (संख्या 04039)भागलपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी। इसका ठहराव दोनों दिशाओं में कानपुर सेट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, मोकामा, हाथीदह जंक्शन, किऊल, अभयपुर, जमालपुर जंक्शन और सुलतानगंज स्टेशनों पर होगा। इसमें सभी एसी कोच होंगे।

इसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 6 नवंबर को रात 9.30 बजे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (संख्या 04684) यात्रियों को लेकर सहरसा के लिए रवाना होगी और 8 नवंबर को स्पेशल ट्रेन (संख्या 04683) सहरसा से अपराह्न 3.10 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान जंक्शन, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन,मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे होंगे।

Related Articles

Latest News