Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमोहन कैबिनेट की बैठक आज, इसके बाद मंत्रियाें के साथ फिल्म द...

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इसके बाद मंत्रियाें के साथ फिल्म द साबरमती रिपाेर्ट देखेंगे मुख्यमंत्री

भाेपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बुधवार काे कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस दौरान कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे, जिस पर मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 05:00 बजे गुजराज से लाैटकर भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद यहां मंत्रालय में शाम 5:30 बजे मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन कैबिनेट की अध्यक्षता में हाेने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डाॅ यादव मंत्रियों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को फिल्म देखने के लिए शाम सात बजे आमंत्रित किया है। सभी मंत्री 7:00 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे।

Related Articles

Latest News