Homeमध्य प्रदेशआधी रात को विद्युत सब-स्टेशन पहुंचे ऊर्जा मंत्री, किया उपस्थिति रजिस्टर का...

आधी रात को विद्युत सब-स्टेशन पहुंचे ऊर्जा मंत्री, किया उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन

मध्यप्रदेश में विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार तथा उपभोक्ताओं को सर्व सुविधायुक्त सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि ग्वालियर के महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्युत वितरण की जानकारी ली प्रद्युम्न सिंह तोमर ने औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री रात्रि 3:30 बजे महाराजपुरा ज़ोन औद्योगिक सब-स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Related Articles

Latest News