Tuesday, September 15, 2026
Homeराष्ट्रीयफोन टैपिंग मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी...

फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा गिरफ्तार

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के चर्चित फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ देर बाद उन्हें जमानत भी मिल गई। मार्च 2021 में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कई बार पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर बुलाया भी था। इसके पहले उनकी गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी, जिसमें खुद लोकेश शर्मा ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।

इस मामले में हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की अंतरिम राहत समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद सोमवार को क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। लोकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ही फोन टैपिंग की सीडी मीडिया में बंटवाई थी। आज क्राइम ब्रांच ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लोकेश की गिरफ्तारी हुई और फिर उन्हें थाने से ही जमानत भी मिल गई।

Related Articles

Latest News