Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशगेहूं उपार्जन: केवल सहकारी समिति एवं विपणन संस्था में ही पंजीयन करा...

गेहूं उपार्जन: केवल सहकारी समिति एवं विपणन संस्था में ही पंजीयन करा सकेंगे सिकमी, बटाईदार एवं वन प‌ट्टाधारी किसान

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जबलपुर जिले में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया आज 20 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। समर्थन मूल्‍य पर गेहूं के विक्रय हेतु किसान अपना पंजीयन 31 मार्च तक करा सकेंगे। जिले में किसानों के लिये पंजीयन की सहज और सुगम बनाया गया है।

कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के अनुसार किसान अपना पंजीयन एमपी किसान एप पर स्वयं के मोबाइल से घर बैठे कर सकते हैं। किसानों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं में भी पंजीयन कराया जा सकेगा। इन केंद्रों पर किसानों का पंजीयन निःशुक्ल किया जायेगा।

वहीं एमपी ऑनलाइन कियॉस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्‍यक्‍ति द्वारा संचालित साईबर कैफे पर निर्धारित शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।

सिकमी अथवा बटाईदार एवं वन प‌ट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल निर्धारित सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर ही उपलब्ध होगी। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज के विक्रय के लिये पंजीयन कराने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पंजीयन केंद्र पहुंचना होगा।

Related Articles

Latest News