Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी की अंतरक्षेत्रीय सांस्‍कृतिक स्‍पर्धा का आयोजन 13-14 फरवरी को भोपाल...

बिजली कंपनी की अंतरक्षेत्रीय सांस्‍कृतिक स्‍पर्धा का आयोजन 13-14 फरवरी को भोपाल में

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 46वीं अंतरक्षेत्रीय सांस्‍कृतिक स्‍पर्धा का आयोजन आगामी 13 एवं 14 फरवरी 2025 को राजधानी भोपाल के मानस भवन में किया जाएगा।

मुख्‍य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मनोज कुमार जैन एवं महाप्रबंधक (शहर वृत्‍त) ब्रजभान सिंह परिहार ने संयुक्‍त रूप से बताया कि एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्‍द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद द्वारा घोषित वार्षिक अं‍तरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्‍डर के अनुसार सांस्‍कृतिक स्‍पर्धा का दो दिवसीय आयोजन मानस भवन भोपाल में किया जा रहा है।

उन्होनें बताया कि दोनों ही दिन कंपनी के कार्मिकों के लिए भारतीय शास्‍त्रीय संगीत तथा सुगम संगीत के अंतर्गत भजन, लोकगीत तथा फिल्‍मी गीत गायन प्रतियोगिता होगी।

ये भी पढ़ें

बिजली कंपनी का सख्त एक्शन- दो लापरवाह नियमित कर्मचारी निलंबित, आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्‍त

Related Articles

Latest News