Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआज सोने के भाव में आया उछाल, चांदी में भी जोरदार तेजी

आज सोने के भाव में आया उछाल, चांदी में भी जोरदार तेजी

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी दिख रही है। इस तेजी के बाद आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,160 रुपये से लेकर 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना भी 79,900 रुपये से लेकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में भी तेजी है और चांदी 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में 24 कैरेट सोना 87,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News