Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्मार्ट मीटरिंग एवं एटी एंड सी लॉस कम करने बिजली कर्मियों को...

स्मार्ट मीटरिंग एवं एटी एंड सी लॉस कम करने बिजली कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के छिंदवाड़ा (सं./सं.) वृत्त के प्रशासनिक भवन में लाईन परिचायकों एवं परीक्षण सहायकों का आरडीएस एस योजनांतर्गत स्मार्ट मीटरिंग एवं एटी एंड सी लॉस कम करने के विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 13 से 15 फरफरी तक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केएल वर्मा, मुख्य अभियंता (ज.क्षे.) के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती पूजन के साथ किया गया था। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अभियंता ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का महत्व समझाया एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले ज्ञान का उपयोग अपने कार्यस्थल पर करते हुए अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षण का आयोजन एसके गिरिया, अति. मुख्य महाप्रबंधक (प्रशिक्षण) के निर्देशन में केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, जबलपुर द्वारा (सं./सं.) वृत्त छिंदवाड़ा के सहयोग से किया गया। 

केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर से पधारे संजय कुमार देवलिया (मैनेजर) एवं क्षितिज जैन (सिस्टम एनालिस्ट) एवं अन्य मास्टर्स ट्रेनर्स ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया एवं विस्तार से अवगत कराया कि लाईन लॉस किस प्रकार कम किया जा सकता है एवं स्मार्ट मीटर के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

श्री वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की, कि वे पूरे मन से प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने अनुभवों को साझा कर अपने साथियों को भी प्रशिक्षित करें। उपभोक्ताओं से सहज संवाद करने, फोन रिसीव करने एवं उनकी शिकायतों का यथोचित निराकरण करने हेतु हर संभव प्रयास करने पर बल दिया और सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशियाल शिववंशी, अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Latest News