Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयLenovo का नया बजट गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 27-इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगा...

Lenovo का नया बजट गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 27-इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगा 280Hz रिफ्रेश रेट

Lenovo ने बजट सेगमेंट में अपना नया गेमिंग मॉनिटर Lenovo Legion 27-1R लॉन्च कर दिया है। यह मॉनिटर 27-इंच के बड़े IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जो 280Hz रिफ्रेश रेट और 99% sRGB कलर कवरेज की बदौलत बेहद स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे ब्राइट एनवायरमेंट में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

लंबे समय तक गेमिंग या काम करने के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़े, इसके लिए इसमें EyeSafe 2.0 सर्टिफिकेशन के साथ लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, 100×100mm VESA माउंट सपोर्ट की मदद से इसे आसानी से दीवार पर भी लगाया जा सकता है। अगर आप कम बजट में हाई रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग मॉनिटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Lenovo Legion 27-1R एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी।

कीमत की बात करें तो –

Lenovo Legion 27-1R को फिलहाल कंपनी ने अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया है। इस गेमिंग मॉनिटर की कीमत 789 युआन (करीब 11,000 रुपये) रखी गई है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आता है। इच्छुक ग्राहक इसे Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com के जरिए खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गजब की खासियत के साथ शानदार क्वालिटी है –

Lenovo Legion 27-1R को कंपनी ने किफायती कीमत में दमदार गेमिंग अनुभव देने के लिए पेश किया है। इसमें 27-इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 1920×1080 पिक्सल (Full HD) रिजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है। मॉनिटर की सबसे बड़ी खासियत इसका 280Hz रिफ्रेश रेट और 0.5ms MPRT रिस्पॉन्स टाइम है, जो तेज़-रफ्तार गेम्स में भी स्मूद और लैग-फ्री परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

इसके अलावा, यह VESA AdaptiveSync और NVIDIA G-SYNC तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग काफी हद तक कम हो जाती है। नतीजतन, यूजर्स को अधिक स्थिर, स्मूद और इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है –

जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। मॉनिटर 8-bit कलर डेप्थ सपोर्ट करता है। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए यह मॉनिटर लो ब्लू लाइट EyeSafe 2.0 सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है।

सुपर कनेक्टिविटी है –

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इनपुट के लिए एक DisplayPort 1.4 दिया गया है। वहीं, मॉनिटर में दो HDMI 2.1 TMDS इनपुट पोर्ट हैं। कंपनी के अनुसार 280Hz रिफ्रेश रेट का लाभ उठाने के लिए इसका DisplayPort से कनेक्टेड होना अनिवार्य है। जबकि HDMI पोर्ट से 240Hz तक का सीमित रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कंपनी ने इसके साथ एडजस्ट हो सकने वाला स्टैंड दिया है। यह 100 x 100mm VESA माउंट के साथ आता है। आसानी से इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है।

Related Articles

Latest News