रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु स पश्चिम मध्य रेल ने होली त्यौहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
जिसके तहत जबलपुर-दानापुर-जबलपुर के मध्य एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन और जबलपुर-अयोध्या कैंट-जबलपुर के मध्य तीन-तीन ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर से प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च 2025 को जबलपुर से रात 19:40 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:05 बजे, कटनी 20:50 बजे, मैहर 21:40 बजे, सतना 22:15 बजे पहुँचकर अगले दिन मध्य रात्रि प्रयागराज छिवकी 02:10 बजे और सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी सायं 18:35 बजे, सतना 23:50 बजे, और अगले दिन मध्य रात्रि मैहर 00:20 बजे, कटनी 01:25 बजे, सिहोरा रोड 02:50 बजे और भोर में 03:40 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
ठहराव
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
वहीं जबलपुर-अयोध्या कैंट-जबलपुर के मध्य तीन-तीन ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर से प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन की पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों की विस्तृत जानकारी निम्न है।
स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार 12, 19 एवं 26 मार्च 2025 को जबलपुर से रात 19:40 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:50 बजे पहुँचकर अगले दिन मध्य रात्रि प्रयागराज छिवकी 02:30 बजे और सुबह 11:00 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 अयोध्या कैंट से जबलपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार 13, 20 एवं 27 मार्च 2025 को अयोध्या कैंट स्टेशन से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 21:20 बजे पहुँचकर, अगले दिन मध्य रात्रि 01:10 बजे सतना, मैहर 01:35 बजे, कटनी 02:45 बजे, सिहोरा रोड 03:30 बजे और भोर में 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे।
ठहराव
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर रुकेगी।










