Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में हुई वृद्धि, आदेश जारी

बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में हुई वृद्धि, आदेश जारी

विभिन्न बाह्य स्त्रोत सेवाप्रदाता एजेंसी के माध्यम से बिजली कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील मंहगाई भत्तों की दरों में वृद्धि किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अधिकारियों के लिए जारी सर्कुलर में कहा है कि श्रमायुक्त मप्र इंदौर द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तारतम्य में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रांतर्गत बाह्य स्त्रोत सेवाप्रदाता एजेंसी के माध्यम से कार्य में संलग्न कार्मिकों के निर्धारित न्यूनतम वेतन में वृद्धि करने हेतु श्रमायुक्त मप्र इंदौर द्वारा जारी की गयी अधिसूचना पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Latest News