Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: सर्राफा बाजार में आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी...

Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम आए नीचे

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 31 मार्च 2025 को सोने के भाव में तेजी दिख रही है। इस तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 91,190 रुपये से लेकर 91,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 83,590 रुपये से लेकर 83,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में गिरावट नजर आ रही है और चांदी 1,03,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 91,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 91,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 91,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News