Saturday, September 12, 2026
Homeव्यापारGold & Silver : सोने-चांदी के भाव में नरमी, दोनों की कीमतों...

Gold & Silver : सोने-चांदी के भाव में नरमी, दोनों की कीमतों में आई हल्की गिरावट

नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई है। 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव करीब ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम यानी ₹15,500 प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम यानी ₹14,200 प्रति ग्राम रही। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹11,627 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की बात करें तो इसका भाव लगभग ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम यानी ₹2,550 प्रति 10 ग्राम रहा।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।-
24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,49,100 से ₹1,50,620 प्रति 10 ग्राम के बीच है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,42,000 से ₹1,43,450 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,100, मुंबई में ₹1,49,570, चेन्नई में ₹1,49,100 और कोलकाता में ₹1,50,620 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमत दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में करीब ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम, जबकि चेन्नई में लगभग ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम है। महानगरों में कीमतों में यह अंतर स्थानीय करों, मांग और सर्राफा बाजार के रुख के कारण देखने को मिलता है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों –

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 13 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। इंदौर में 24 कैरेट सोना ₹1,49,830 और 22 कैरेट सोना ₹1,39,550 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी ₹2,34,999 प्रति किलोग्राम है।

भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹1,49,800, 22 कैरेट सोना ₹1,39,550 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। ग्वालियर में 24 कैरेट सोना ₹1,49,750, 22 कैरेट ₹1,39,550 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,34,800 प्रति किलोग्राम है।

वहीं जबलपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,900 और 22 कैरेट सोना ₹1,39,550 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी ₹2,35,179 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। स्थानीय खुदरा बाजारों में शुद्धता, मेकिंग चार्ज और अन्य स्थानीय कारकों के चलते वास्तविक कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।-

कॉमेक्स (COMEX) में सोने का हाजिर भाव करीब 4,408 से 4,466 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस, जबकि चांदी का भाव लगभग 65.47 से 65.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास दर्ज किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रुझान का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है, जहां 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,700 से ₹1,55,150 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,41,950 से ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत विभिन्न स्थानीय और वायदा बाजारों के अनुसार लगभग ₹2,35,000 से ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज की गई है।

Related Articles

Latest News