Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: आज सोने के भाव में जोरदार तेजी, 750 रुपये...

Gold Rate Today: आज सोने के भाव में जोरदार तेजी, 750 रुपये महंगा हुआ 22 कैरेट एवं 24 कैरेट सोना

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन आज मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में 750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दिख रही है।

इस तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 91,920 रुपये से लेकर 92,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 84,260 रुपये से लेकर 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में स्थिर नजर आ रहे हैं और चांदी 1,03,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 92,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 91,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 91,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News