Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologySamsung ने लॉन्च किया AI की खूबियों से लैस धांसू स्मार्टफोन Galaxy...

Samsung ने लॉन्च किया AI की खूबियों से लैस धांसू स्मार्टफोन Galaxy M56 5G

ग्लोबल स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने AI की खूबियों से लैस अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M56 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट तकनीक और फीचर्स से युक्त डिस्प्ले और कैमरा दिए गए हैं। Samsung ने Galaxy M56 5G में 6 साल तक प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 6 साल तक सुरक्षा पैच देने का वादा किया है।

Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स

Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy M56 5G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है और इसकी मोटाई केवल 7.2mm है। इसके अलावा इसमें इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, पतले बेजल्स और अन्य लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। Galaxy M56 को कंपनी ने ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर में उतारा है।

Samsung Galaxy M56 5G के स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

Samsung Galaxy M56 5G में 6.73-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Galaxy M56 5G में ऑक्टा-कोर Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं और यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। Galaxy M56 5G स्मार्टफोन 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M56 5G Battery

Galaxy M56 5G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M56 5G Camera

Galaxy M56 5G में लेटेस्ट OIS फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 । का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें सभी गैलेक्सी AI इमेजिंग फीचर्स जैसे- एडिट सजेशन्स, ऑब्जेक्ट इरेसर्स आदि शामिल हैं।

Samsung Galaxy M56 की कीमत

Samsung Galaxy M56 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी। Galaxy M56 को e-commerce प्लेटफार्म Amazon तथा Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनल पार्टनर्स से खरीदा जा सकेगा।

Related Articles

Latest News