Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरकंफर्म बर्थ वाली दुर्ग-लालकुआँ समर स्पेशल ट्रेन का एमपी-सीजी के इन स्टेशनों...

कंफर्म बर्थ वाली दुर्ग-लालकुआँ समर स्पेशल ट्रेन का एमपी-सीजी के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अनूपपुर (हि.स.)। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग-लालकुआँ-दुर्ग के मध्य 18 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

1 मई से प्रत्येक गुरूवार को दुर्ग से लालकुआँ वाया निज़ामुद्दीन जायेगी। इसी तरह वापसी प्रत्येक शुक्रवार होगी।

गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआँ साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 1, 8, 15, 22, 29, मई व 5, 12, 19, 26 जून 2025 को (9 फेरा) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08772 लालकुआँ-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन लालकुआँ से 2, 9, 16, 23, 30 मई व 6, 13, 20, 27 जून को (9 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है।

दुर्ग-लालकुआँ समर स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी

गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआँ साप्ताहिक समर स्पेशल दुर्ग से प्रत्येक गुरुवार को 10.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उस्लापुर आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रारोड आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 14.57 बजे, अनूपपुर आगमन 15.40 बजे, प्रस्थान 15.45 बजे, शहडोल आगमन 16.20 बजे, प्रस्थान 16.22 बजे एवं उमरिया आगमन 17.14 बजे, प्रस्थान 17.16 बजे तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन शुक्रवार को 17.50 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08772 लालकुआँ-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन लालकुआँ से प्रत्येक शुक्रवार को 20.20 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन उमरिया आगमन 19.46 बजे, प्रस्थान 19.48 बजे, शहडोल आगमन 21.20 बजे, प्रस्थान 21.22 बजे, अनूपपुर आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे, पेंड्रारोड आगमन 23.00 बजे, प्रस्थान 23.02 बजे, तीसरे दिन उस्लापुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.00 बजे, प्रस्थान 03.05 बजे तथा रविवार को 04.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसमें 2 एसएलआरडी, 3 जनरल, 15 स्लीपर, 2 एसी-III सहित कुल 22 कोच की सुविधा रहेगी।

Related Articles

Latest News