Monday, June 15, 2026
Homeजन-मनबिजली कर्मियों के परिजनों के लिए ग्रीष्मकालीन खेल, कला एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण...

बिजली कर्मियों के परिजनों के लिए ग्रीष्मकालीन खेल, कला एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण शिविर का आगाज 1 मई से

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शि‍विर का आयोजन 1 मई से रामपुर स्थि‍त पाण्डुताल मैदान में प्रारंभ हो रहा है। श‍िविर का उद्घाटन 1 मई को प्रात: 6:30 बजे होगा।

इस शि‍विर में विद्युत कंपनियों के कार्मिकों के बच्चों के अलावा उनके आश्रित बच्चे भी भाग ले सकेंगे। शि‍विर में 13 खेलों का प्रशि‍क्षण दिया जाएगा। पारम्परिक खेलों के अतिरिक्त शूटिंग व एरोबिक्स की प्रश‍िक्षण देने की व्यवस्था की गई है। 

जबलपुर नगर के सबसे बड़े ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि‍क्षण शि‍विर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले इस शि‍विर में बालक व बालिकाओं के लिए क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, लान टेनिस (8 से 16 वर्ष), वालीबाल (10 से 16 वर्ष), शरीर सौष्ठव एवं फिजिकल फिटनेस (12 से 16 वर्ष), स्केटिंग (8 से 14 वर्ष) एवं मार्शल आर्ट ताईक्वान-डो (16 वर्ष आयु तक) का प्रशि‍क्षण दिया जाएगा।

कुश्ती में 8 से 16 वर्ष आयु तक के बालक वर्ग को प्रश‍िक्षण देने की व्यवस्था की गई है। शूटिंग प्रशि‍क्षण में 10 वर्ष से आयु से अध‍िक के बालक व बालिका और एरोबिक्स में 10 वर्ष से अध‍िक आयु की बालिकाएं प्रश‍िक्षण ले सकेंगी। श‍िविर में योग का प्रश‍िक्षण देने की पृथक से व्यवस्था की गई है। ग्रीष्मकालीन प्रशि‍क्षण शि‍विर में केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रशि‍क्षक अपनी सेवायें देंगे। 

इसी तरह 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण शि‍विर में छह विधाओं में प्रशि‍क्षण दिया जाएगा। इस शि‍विर में 16 वर्ष आयु तक के बालक-बालिकाओं के लिए ड्राइंग-पेंटिंग, कैलीग्राफी, मेंहदी, क्राफ्ट, गायन-वादन और 16 वर्ष आयु तक की बालिकाओं के लिए नृत्यकला का प्रशिक्षण दिया जायेगा।    

ग्रीष्मकालीन खेल, कला एवं सांस्कृतिक प्रशि‍क्षण शि‍विर में भाग लेने के इच्छुक बच्चे निर्धारित प्रपत्र पाण्डुताल मैदान के निकट मशाल परिसर स्थि‍त केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के कार्यालय से प्रात: 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्राप्त कर अपनी प्रविष्टि‍ दे सकते हैं।

Related Articles

Latest News