Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: अक्षय तृतीया के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के...

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी हुए कम

Today Gold Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया के दिन को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। वहीं आज चांदी के दाम भी कम हुए हैं, जिससे आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की बात है।

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,910 रुपये से लेकर 98,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,750 रुपये से लेकर 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी गिरावट नजर आ रही है और चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 97,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 97,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News