Homeमध्य प्रदेशभारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच जबलपुर में भी बजेगा युद्ध का सायरन,...

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच जबलपुर में भी बजेगा युद्ध का सायरन, 7 मई को होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

जबलपुर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जबलपुर में बुधवार 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। जबलपुर के अलावा प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और कटनी में यह मॉक ड्रिल की जाएगी।

एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर जबलपुर में भी माॅक ड्रिल होगी, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले पर अलर्ट करने वाले सायरन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी तरह के हवाई हमले की स्थित में ये सायरन बजने लगते हैं, ताकि लोग आस पास किसी सुरक्षित जगह पर खुद को छुपा सकें। ऐसे सायरन युद्ध की स्थिति में काम आते हैं।

माॅक ड्रिल का जल्द ही समय निर्धारित कर सूचित किया जाएगा। यह एक ज्वाइंट माॅक ड्रिल होगी, इसमें आर्मी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां व संसाधन भी शामिल होंगे।

Related Articles

Latest News