Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशउमरिया में ट्रक ने दो सुरक्षा श्रमिकों को कुचला मौत..

उमरिया में ट्रक ने दो सुरक्षा श्रमिकों को कुचला मौत..

उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर बुधवार रात सड़क हादसे में वन विभाग के दो सुरक्षा श्रमिकों की मौत हो गई। चंदिया तहसील कार्यालय के पास ट्रक क्रमांक (एमपी21एच2538) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान संतोष बर्मन (45) और भूरा महार (50) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भूरा गिलोथर का निवासी था, जबकि संतोष चंदिया का रहने वाला था। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूरा का शव क्षत-विक्षत हो गया।

दोनों चंदिया वन विकास निगम में पदस्थ थे

दोनों सुरक्षा श्रमिक वन विकास निगम के चंदिया क्षेत्र में पदस्थ थे। वे वनों की सुरक्षा और देखरेख का कार्य करते थे। हादसे में उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई थी। संतोष बर्मन के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। भूरा महार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

घटना की सूचना मिलते ही 112 और चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची। वन विकास निगम के अधिकारी- कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News