Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंजीनियर के घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी, CCTV से खुली...

इंजीनियर के घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी, CCTV से खुली पोल

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अरनव बिहार कालोनी तिलवारा में इंजीनियर राहुल मिश्रा के घर से चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब मिश्रा परिवार के सदस्य सिंगरौली गए थे।

तिलवारा क्षेत्र स्थित अरनव विहार कॉलोनी निवासी इंजीनियर राहुल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह 20 मार्च को सपरिवार घर पर ताला लगाकर सिंगरौली गए थे। सुबह उन्हें अपने मोबाइल पर सीसीटीवी सर्विलांस से अलर्ट मिला। फुटेज देखने पर घर के अंदर तीन चोर दिखाई दिए, जिन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुडी और गर्म टोपी पहन रखी थी। राहुल मिश्रा ने तुरंत गढ़ा निवासी अपने भाई पद्मधर मिश्रा को घटना की जानकारी दी।

पद्मधर के घर पहुंचने से पहले ही चोर अलमारी में रखे जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो चुके थे। राहुल मिश्रा के अनुसार लगभग 7-8 तोला सोना और चांदी चोरी हुई है जिसकी बाजार कीमत 7-8 लाख रुपए हो सकती है। राहुल मिश्रा ने यह भी बताया कि कॉलोनी में पहले भी चोरी की घटनाएं हुई हैं और यह उनके घर पर दूसरी वारदात है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बाहर तो गश्त करती है और रात में सायरन की आवाज सुनाई देती है, लेकिन पुलिस कभी कॉलोनी के अंदर नहीं आती है।

Related Articles

Latest News