Summer Special Train: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई-छपरा के बीच नई स्पेशल समर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना होते हुए वाराणसी, गाजीपुर, बलिया होते हुए छपरा तक जाएगी। नई स्पेशल समर ट्रेन 14 मई से 25 जून तक संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 05120 एलटीटी-छपरा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 05120 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से छपरा के लिए रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन 14 मई से 25 जून तक चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 05119 छपरा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 05119 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के लिए चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 13 मई से 24 जून तक चलाई जाएगी।











