Thursday, April 30, 2026
HomeAutoMaruti की नई-नवेली SUV Brezza और Swift कार बंपर डिस्काउंट में ले...

Maruti की नई-नवेली SUV Brezza और Swift कार बंपर डिस्काउंट में ले आयें घर

भारत के सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट के शानदार ऑफर्स लेकर आयी है। मारुति सुजुकी अपनी सभी कारों ऑल्टो K10, स्विफ्ट, ब्रेज़ा, एस-प्रेसो, वैगन आर पर 72,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

इस महीने मई 2025 में मारुति सुजुकी 72,000 रुपये तक की छूट के ऑफर दे रही है। मारुति सुजुकी अपने एरिना रिटेल नेटवर्क के माध्यम से कार खरीदने वालों को कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर दे रही है। यह ऑफर सिर्फ मई के महीने में मान्य रहेगा। 

Brezza के ऑफर

Maruti Suzuki Brezza मारुति सुज़ुकी ब्रेजा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक है, जिस पर 42,000 रुपये तक का ऑफर चल रहा है, जिसमें 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिलेगा। Brezza Zxi और Zxi प्लस ऑटोमैटिक और मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

Swift के ऑफर

 Swift पर 50,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिलेगा। स्विफ्ट Lxi वैरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा, जबकि Vxi, Vxi Plus, Zxi और Zxi Plus पर 20,000 रुपये की छूट मिल रही है।

WagonR के ऑफर

Maruti Suzuki WagonR पर 67,100 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस अथवा 25,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस मिलेगा। वैगनआर 2,100 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ मिल रही है, ये ऑफर हैचबैक के 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पावरट्रेन वैरिएंट के साथ-साथ दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों पर मिलेगा। पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 62,100 रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

Alto K10 के ऑफर

Maruti Suzuki Alto K10 पर 67,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस अथवा 25,000 रुपये का स्कैपेज बोनस मिलेगा। इस पर 2,100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। AMT वेरिएंट पर सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है, जबकि पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर 62,100 रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

S-Presso के ऑफर

Maruti Suzuki S-Presso पर 62,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। साथ ही S-Presso पर 2,100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। S-Presso के पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर 57,100 रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

मारुति ईको सहित वैगन आर एवं आल्टो K10 में मिलेंगे छह एयरबैग, सुरक्षित होगा सफर

Related Articles

Latest News