Suzuki Access Ride Connect TFT Edition: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIPL) ने अपने बेस्ट सेलिंग स्कूटर सुजुकी एक्सेस का लेटेस्ट वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए Suzuki Access राइड कनेक्ट TFT वैरिएंट में या पर्ल मैट एक्वा सिल्वर कलर, ब्लूटूथ एवं नया 4.2-इंच कलर्ड TFT डिस्प्ले दिया गया है।
Suzuki Access के राइड कनेक्ट TFT एडिशन में कंपनी की राइड कनेक्ट तकनीक भी दी गई है, जिससे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है। Suzuki Access 125 अब 4 वैरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Suzuki Access के राइड कनेक्ट TFT एडिशन में 124cc BS6 इंजन है जो 8.3 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है। फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ सुजुकी एक्सेस के राइड कनेक्ट TFT एडिशन के दोनों पहियों में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सुजुकी एक्सेस के राइड कनेक्ट TFT एडिशन का वजन 105 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 5.3 लीटर है।
सुजुकी के नए Suzuki Access Ride Connect TFT Edition की एक्स शोरूम दिल्ली प्राइस 1,01,900 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर देशभर के सभी सुजुकी डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। वहीं सुजुकी एक्सेस के बाकी वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइस 83,800 रुपये से शुरू होकर 95,100 रुपये तक है।










