Thursday, April 30, 2026
HomeAutoबेस्ट फीचर्स और झक्कास लुक के साथ किफायती दाम में लॉन्च हो...

बेस्ट फीचर्स और झक्कास लुक के साथ किफायती दाम में लॉन्च हो गया TVS का नया स्कूटर

TVS New Scooter: TVS Motor ने एक लाख से कम कीमत में अपने Ntorq स्कूटर का नया TVS Ntorq 125 सुपर स्क्वाड एडिशन लॉन्च कर दिया है। नए TVS Ntorq 125 सुपर स्क्वाड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 98,117 रुपए रखी गई है।

TVS Ntorq 125 Power

कंपनी ने TVS Ntorq 125 स्कूटर को कैप्टन अमेरिका और सुपर स्क्वाड थीम पर आधारित ग्राफिक्स और डिजाइन के साथ लांच किया है। TVS Ntorq 125 स्कूटर में 124.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,000 आरपीएम पर 9.37 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.6 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। ये सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। Ntorq स्कू टर125 8.9 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

TVS Ntorq 125 Features

TVS Ntorq 125 स्कूटर में स्मार्टएक्सोनेक्ट, टीवीएस का ब्लूटूथ-सक्षम डिजिटल कंसोल, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉलर आईडी, राइड स्टैटिस्टिक्स सहित ढेरों लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News