वीवो ने अपने सब ब्रांड आईकू का नया फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo10 Pro+ लॉन्च कर दिया है। iQOO Neo10 Pro+ को कंपनी ने फिलहाल चीन में उतारा है, लेकिन ये जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है।
iQOO Neo10 Pro+ को तीन कलर ऑप्शंस- ब्लैक शैडो, ची गुआंग व्हाइट और सुपर पिक्सल में लॉन्च किया गया है। इसे धूल और पानी से बचाने के लिए P65 रेटिंग दी गई है रेसिस्टेंट है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Android 15 आधारित OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
iQOO Neo10 Pro+ में 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए अलग से Q2 गेमिंग चिप दी गई है। इसमें 7K आइस डोम VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हीटिंग को नियंत्रित करता है।
iQOO Neo10 Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6800mAh की बैटरी दी गई। कंपनी का दावा है कि 70% चार्जिंग मात्र 25 मिनट में हो जाएगी।
iQOO Neo10 Pro+ के बैक पैनल में OIS वाला 50MP का OIS मेन कैमरा और इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।










