Gaming Smartphone iQOO Neo 10: स्मार्टफोन निर्माता VIVO ने अपने सब ब्रांड iQOO के नये मॉडल iQOO Neo 10 को भारतीय लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर iQOO India के आधिकारिक अकाउंट से किये गए एक पोस्ट में कहा गया है कि जल्द ही गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 10 को भारत में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
मीडिया लीक्स के अनुसार iQOO Neo 10 के लिए कंपनी ने #PowerToPlay हैशटैग का उपयोग किया है, इससे ये पता चलता है कि ये स्मार्टफोन पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन होगा। लीक्स की मानें तो iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज, 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,600mAh की बैटरी दी जा सकती है।
iQOO Neo 10 का कैमरा
iQOO Neo 10 के बैक पैनल में OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है, साथ में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।











