स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi CIVI 5 Pro चीन में लॉन्च कर दिया है, जल्दी ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।Xiaomi CIVI 5 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 120Hz माइक्रो-कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi CIVI 5 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है।
Xiaomi CIVI 5 Pro में 3200 निट्स ब्राइटनेस एवं 20Hz वाला 6.55-इंच 1.5K माइक्रो-कर्व्ड OLED डिस्प्ले, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस नोड पर बना है और एड्रेनो 825 GPU के साथ आता है। यह 16GB LPPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज तक सपोर्ट करता है। गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग के लिए इसमें एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Xiaomi CIVI 5 Pro के बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है, जो सैमसंग के नए JNP सेंसर पर आधारित है और 25% बेहतर फोटोसेंसिटिविटी को सपोर्ट करता है।
Xiaomi CIVI 5 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,800 रुपए, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,400 रुपए तथा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 43,000 रुपए रखी गई है।










