Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyदमदार 7000mAh बैटरी वाले realme GT 7 ने बनाया 24 घंटे मूवी...

दमदार 7000mAh बैटरी वाले realme GT 7 ने बनाया 24 घंटे मूवी प्लेबैक करने का रिकार्ड

रियलमी के नए स्मार्टफोन realme GT 7 फोन ने लांचिंग से पहले ही अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। realme GT 7 ने पावरफुल 7000mAh की बैटरी की बदौलत लगातार 24 घंटे मूवी प्लेबैक कर नया कीर्तिमान बना दिया।

रियलमी ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट कर बताया कि अपनी मेगा बैटरी के साथ, realme G T7 ने फोन पर सबसे लंबे समय तक मैराथन फिल्में देखने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 23 मई को रियलमी ने एक ईवेंट आयोजित किया था। यह ईवेंट एक क्रूज-बेस्ड प्रोमोशनल ईवेंट था, जिसे कंपनी ने Endless Power Journey नाम दिया था। यूरोप में हुए इस ईवेंट के दौरान फोन ने लगातार 24 घंटे तक मूवी प्लेबैक का रिकॉर्ड बना दिया।

realme GT 7 और realme GT 7T के फीचर्स

realme के अनुसार realme GT 7 और realme GT 7T में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा अन्य लीक्स के अनुसार realme GT 7 में MediaTek का नया Dimensity 9400e चिपसेट मिल सकता है और realme GT 7T में Dimensity 8400 चिप हो सकता है।

realme स्मार्टफोन की GT सीरीज में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। realme के इन स्मार्टफोन्स में Android 15 बेस्ड realme UI 6 मिल सकता है। साथ ही स्मार्टफोन में 12GB तक रैम और 512GB तक का स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है।

Triple Camera Setup

realme GT 7 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। जबकि GT 7T के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP का सेंसर दिया जा सकता है। realme GT 7 और realme GT 7T के फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।

realme GT 7 और realme GT 7T को 27 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Related Articles

Latest News