रियलमी ने भारत में अपना गेमिंग स्मार्टफोन realme GT 7 लॉन्च कर दिया है। realme GT 7 में 6.78 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ इसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है। realme GT 7 Android 15 आधारित AI फीचर्स से लैस realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। realme GT 7 5G में 120W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
भारत में realme GT 7 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 42,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 46,999 रुपये रखी गई है। realme GT 7 की बिक्री 30 मई से शुरू और लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 3 हजार रुपये की छूट देगी।
realme GT 7 Camera
realme GT 7 5G के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 मेन कैमरा दिया गया है, इसके साथ में एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 120fps पर 4K स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। रियलमी जीटी 7 5जी पानी के अंदर भी फोटो खींच सकता है। इस फोन में 4K 60fps Underwater Mode दिया गया है।











