Realme P3 Lite 5G: रियलमी ने Realme P3 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme P3 Lite 5G में 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
Realme P3 Lite 5G की कीमत
Realme P3 Lite 5G के 4 GB रैम और और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तथा 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।
Realme P3 Lite 5G का कैमरा
Realme P3 Lite 5G के बैक पैनल में f/1.8 अपार्चर वाला 32 मेगापिक्सल की कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme P3 Lite 5G की बैटरी
Realme P3 Lite 5G की 6,000mAh की बैटरी दी गई है, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme P3 Lite 5G के फीचर्स
Realme P3 Lite 5G में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन और OReality ऑडियो सपोर्ट के साथ स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फ्लिकर सेंसर, लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर हैं। साथ ही कंपनी का दावा है कि इसने मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास किया हुआ है। इसे Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।











