रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन realme GT 7 और realme GT 7T की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। realme ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया था। दोनों स्मार्टफोन्स realme GT 7 और realme GT 7T को Realme India की वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है।
realme GT 7 की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये रखी गई है। ये स्मार्टफोन IceSense Black और IceSense Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
वहीं realme GT 7T के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।। realme GT 7T को IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
realme GT 7
realme GT 7 में 6.78 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ इसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है। realme GT 7 Android 15 आधारित AI फीचर्स से लैस realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। realme GT 7 5G में 120W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है। realme GT 7 5G के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 मेन कैमरा दिया गया है, इसके साथ में एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 120fps पर 4K स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। रियलमी जीटी 7 5जी पानी के अंदर भी फोटो खींच सकता है। इस फोन में 4K 60fps Underwater Mode दिया गया है।
realme GT 7T
realme GT 7T स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 450 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी वाला 6.74 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। realme GT 7T स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 Max प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 GPU दिया गया है। इसमें Android 13 आधारित ColorOS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
कंपनी ने realme GT 7T को IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके अलावा realme GT 7T में X-Axis Linear Motor और Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
realme GT 7T कैमरा
realme GT 7T के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो फुल HD रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
realme GT 7T बैटरी
realme GT 7T स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है यह चार्जिंग तकनीक सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन को 100% तक चार्ज कर सकती है।











