Friday, October 23, 2026
HomeTechnology7000mAh की तगड़ी बैटरी और 512GB स्टोरेज से लैस realme GT 7T...

7000mAh की तगड़ी बैटरी और 512GB स्टोरेज से लैस realme GT 7T स्मार्टफोन

रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन realme GT 7T लॉन्च कर दिया है। realme GT 7T के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

realme GT 7T Features

कंपनी ने realme GT 7T को IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके अलावा realme GT 7T में X-Axis Linear Motor और Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। realme GT 7T को IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

realme GT 7T कैमरा 

realme GT 7T के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो फुल HD रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

realme GT 7T बैटरी

realme GT 7T स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है यह चार्जिंग तकनीक सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन को 100% तक चार्ज कर सकती है।

Related Articles

Latest News