HomeTechnologyभारत में पहली बार NXTVISION डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Alcatel V3...

भारत में पहली बार NXTVISION डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Alcatel V3 Classic 5G

फ्रेंच कंपनी अल्काटेल ने आज भारत में अपनी V3 सीरीज तीन नए मोबाइल फोन Alcatel V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। Alcatel V3 Classic 5G में 10W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,200mAh ki बैटरी दी गई है।

Alcatel V3 Classic 5G भारत का पहला फोन है, जिसमें NXTVISION डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। यह डिस्प्ले शानदार विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है।

भारत में Alcatel V3 Classic के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। Alcatel V3 Classic 5G फोन की सेल 2 जून से शुरू होगी जिसे ​ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। लांचिंग ऑफर के तहत कंपनी 1 हजार का डिस्काउंट भी देगी। 

Alcatel V3 Classic 5G Features

Alcatel V3 Classic 5G 6.67-इंच का HD+ सुपिरियर डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन की स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। Alcatel V3 Classic 5G में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 Octacore प्रोसेसर दिया गया है।

Alcatel V3 Classic 5G Camera

Alcatel V3 Classic 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है, इसके साथ 0.08MP QVGA लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News