MP Weather: मध्य प्रदेश में आज शनिवार को 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3 जून तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज शनिवार 31 मई को भोपाल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में वृद्धि की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सक्रिय हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के ऊपर से एक टर्फ भी गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 3 जून तक ऐसी ही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार 1 जून अलीराजपुर, धार, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।








