Kawasaki launches sports bike Ninja 300 in India: कावासाकी ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक निंजा 300 नए अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च कर दी है। कावासाकी ने निंजा 300 को आइकोनिक लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 और मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपये रखी है।
कावासाकी 2025 निंजा 300 के प्रमुख अपडेट्स
- नए प्रोजेक्टर हेडलाइट्स: पहले की तुलना में अधिक आक्रामक और शार्प लुक।
- स्मार्ट हीट मैनेजमेंट डिज़ाइन: रेडिएटर फैन कवर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि गर्म हवा नीचे की ओर जाए और राइडर को प्रभावित न करे।
- बड़ा विंडशील्ड: ZX-10R से प्रेरित, जो लंबी राइड्स में बेहतर विंड प्रोटेक्शन देगा।
- तीन नए कलर ऑप्शंस: आइकोनिक लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 और मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे।
कावासाकी निंजा 300 का इंजन और परफॉर्मेंस
- 296cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन।
- 39 बीएचपी @ 11,000 RPM और 26.1 एनएम टॉर्क @ 10,000 RPM।
- 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच।
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 140 मिमी और सीट की ऊंचाई: 780 मिमी।
- 17-इंच अलॉय व्हील्स और डुअल-चैनल ABS।









