Monday, June 15, 2026
HomeAutoKawasaki ने स्पोर्ट्स बाइक Ninja 300 नए अपडेट्स के साथ भारत में...

Kawasaki ने स्पोर्ट्स बाइक Ninja 300 नए अपडेट्स के साथ भारत में की लॉन्च

Kawasaki launches sports bike Ninja 300 in India: कावासाकी ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक निंजा 300 नए अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च कर दी है। कावासाकी ने निंजा 300 को आइकोनिक लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 और मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपये रखी है।

कावासाकी 2025 निंजा 300 के प्रमुख अपडेट्स

  • नए प्रोजेक्टर हेडलाइट्स: पहले की तुलना में अधिक आक्रामक और शार्प लुक।
  • स्मार्ट हीट मैनेजमेंट डिज़ाइन: रेडिएटर फैन कवर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि गर्म हवा नीचे की ओर जाए और राइडर को प्रभावित न करे।
  • बड़ा विंडशील्ड: ZX-10R से प्रेरित, जो लंबी राइड्स में बेहतर विंड प्रोटेक्शन देगा।
  • तीन नए कलर ऑप्शंस: आइकोनिक लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 और मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे।

कावासाकी निंजा 300 का इंजन और परफॉर्मेंस

  • 296cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन।
  • 39 बीएचपी @ 11,000 RPM और 26.1 एनएम टॉर्क @ 10,000 RPM।
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच।
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 140 मिमी और सीट की ऊंचाई: 780 मिमी।
  • 17-इंच अलॉय व्हील्स और डुअल-चैनल ABS।
Related Articles

Latest News