Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेषज्ञ समझाएंगे पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना

बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेषज्ञ समझाएंगे पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना

नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ इंदौर में बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके लिए विधिवत रूप से दो सत्रों में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्मिकों के लिए ट्रेनिंग देंगे।

पहले चरण में 5 व 6 जून को पोलोग्राउंड इंदौर स्थित सभागार में 40 इंजीनियरों, लाइनमेनों परीक्षण सहाय़कों को पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली य़ोजना की बारीकियां समझाई जाएगी।

दूसरे चरण में 9, 10 जून को 40 अन्य कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शिवपुरी के विशेषज्ञ रोहित गुप्ता के साथ ही भेल के अधिकारी रहे ललित असनानी, राजेंद्र नेगी, डीके श्रीवास्तव सत्रों को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Latest News