मोटोरोला का फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 भारत में आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। मोटोरोला ने इस फ्लिप फोन को ₹49,999 की कीमत पर लॉन्च किया है और इसे Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Motorola Razr 60 फ्लिप फोन को कंपनी ने Pantone Gibraltar Sea, Pantone Spring Bud और Pantone Lightest Sky तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
Motorola Razr 60 के ऑफर और डिस्काउंट
- बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध हैं।
- Motorola India की वेबसाइट से खरीदने पर 5% कैशबैक।
- पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹37,299 तक की बचत।
Motorola Razr 60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.9-इंच FHD+ pOLED LTPO इनर फोल्डेबल डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स ब्राइटनेस)।
- कवर स्क्रीन: 3.63-इंच pOLED (90Hz रिफ्रेश रेट, 1,700 निट्स ब्राइटनेस, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन)।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400X SoC।
- रैम और स्टोरेज: 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज।
- कैमरा: OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा। वहीं 32MP सेल्फी कैमरा।
- बैटरी: 4,500mAh (30W टर्बोचार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट)।
- कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type-C।
- सुरक्षा: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP48 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड।








