Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyलाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी और बैटरी प्रोटेक्शन प्लान के साथ OnePlus 13s स्मार्टफोन...

लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी और बैटरी प्रोटेक्शन प्लान के साथ OnePlus 13s स्मार्टफोन लॉन्च

वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s आज लॉन्च कर दिया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 5,850mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC चार्जिंग और AI-पावर्ड फीचर्स से लैस है।

इसके अलावा वनप्लस ने इस स्मार्टफोन में नया S-Structure डिजाइन दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर मोबाइल इंडस्ट्री के पहले कूलिंग लेयर सिस्टम 4400mm² का वेट वेंपर चेंबर दिया गया है।

OnePlus 13s कीमत

  • 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹54,999
  • 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹59,999
  • ओपन सेल: 12 जून 2025 से
  • कलर ऑप्शन: Green Silk, Black Velvet, Pink Satin

OnePlus 13s लॉन्च ऑफर्स

  • SBI क्रेडिट कार्ड से ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 15 महीने तक फाइनेंस EMI
  • OnePlus Nord Buds 3 फ्री, अगर फोन प्री-बुक किया जाता है
  • 180 दिन की फ्री रिप्लेसमेंट सर्विस (अगर कोई हार्डवेयर प्रॉब्लम आती है)
  • लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी (ग्रीन लाइन इश्यू के लिए वैलिड)
  • 3 साल की बैटरी प्रोटेक्शन प्लान (14 जुलाई तक Red Cable Club के जरिए)

OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन्स

  • OxygenOS 15 (Android 15)
  • 6.32-इंच FHD+ ProXDR डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
  • बैक पैनल में 50MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा तथा 32MP सेल्फी कैमरा
  • AI Call Assistant, AI VoiceScribe, और Plus Key फीचर
  • 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • G1 Wi-Fi चिप और स्मार्ट लिंक सिस्टम
Related Articles

Latest News