वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s आज लॉन्च कर दिया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 5,850mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC चार्जिंग और AI-पावर्ड फीचर्स से लैस है।
इसके अलावा वनप्लस ने इस स्मार्टफोन में नया S-Structure डिजाइन दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर मोबाइल इंडस्ट्री के पहले कूलिंग लेयर सिस्टम 4400mm² का वेट वेंपर चेंबर दिया गया है।
OnePlus 13s कीमत
- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹54,999
- 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹59,999
- ओपन सेल: 12 जून 2025 से
- कलर ऑप्शन: Green Silk, Black Velvet, Pink Satin
OnePlus 13s लॉन्च ऑफर्स
- SBI क्रेडिट कार्ड से ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
- 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 15 महीने तक फाइनेंस EMI
- OnePlus Nord Buds 3 फ्री, अगर फोन प्री-बुक किया जाता है
- 180 दिन की फ्री रिप्लेसमेंट सर्विस (अगर कोई हार्डवेयर प्रॉब्लम आती है)
- लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी (ग्रीन लाइन इश्यू के लिए वैलिड)
- 3 साल की बैटरी प्रोटेक्शन प्लान (14 जुलाई तक Red Cable Club के जरिए)
OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन्स
- OxygenOS 15 (Android 15)
- 6.32-इंच FHD+ ProXDR डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
- बैक पैनल में 50MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा तथा 32MP सेल्फी कैमरा
- AI Call Assistant, AI VoiceScribe, और Plus Key फीचर
- 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट
- G1 Wi-Fi चिप और स्मार्ट लिंक सिस्टम











