Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyFHD+ ProXDR डिस्प्ले और लेटेस्ट फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s

FHD+ ProXDR डिस्प्ले और लेटेस्ट फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s

OnePlus 13s Smartphone: वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,850mAh की बैटरी और AI-पावर्ड फीचर्स से लैस है।

इसके अलावा वनप्लस ने इस स्मार्टफोन में नया S-Structure डिजाइन दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर मोबाइल इंडस्ट्री के पहले कूलिंग लेयर सिस्टम 4400mm² का वेट वेंपर चेंबर दिया गया है।

OnePlus 13s Price

OnePlus 13s के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।

OnePlus 13s Camera

OnePlus 13s के बैक पैनल में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 13s Features

OnePlus 13s को Green Silk, Black Velvet और Pink Satin कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.32-इंच का FHD+ ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI Call Assistant, AI VoiceScribe और Plus Key फीचर, 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट तथा G1 Wi-Fi चिप और स्मार्ट लिंक सिस्टम जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News