Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सक्रिय...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। 10 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण अभी प्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम है। 9 जून तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।

आज कैसा रहेगा एमपी का मौसम

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 6 जून को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, दमोह, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, झाबुआ, अलीराजपुर, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, धार, बुरहानपुर, खरगोन, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, देवास, खंडवा, नीमच, बड़वानी, दतिया, शिवपुरी, गुना, सीहोर, आगर-मालवा, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना और भिंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

7 जून को मध्य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 7 जून को इंदौर, खंडवा, धार, बड़वानी, झाबुआ, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और अलीराजपुर में आंधी चल सकती है, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

Related Articles

Latest News