OPPO Reno 13 5G का प्राइस कट: ओप्पो ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन OPPO Reno 13 5G कीमतों में कटौती कर दी है। अब OPPO Reno 13 5G का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट अब 35,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट सस्ता होकर 37,999 रुपये का हो गया है।
इसके अलावा 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट 41,999 रुपये हो गया है। ओप्पो के इन स्मार्टफोन्स को ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
OPPO Reno 13 5G के स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 13 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59-इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 240Hz टच सेंपलिंग रेट, 1200nits ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सहित Gorilla Glass 7i दिए गए हैं। OPPO Reno 13 5G में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0 दिया गया है। साथ ही इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले Arm Cortex-A715 और Cortex-A510 कोर शामिल हैं। इस मोबाइल चिपसेट में MediaTek NPU 780 AI भी दिया गया है।
OPPO Reno 13 5G की बैटरी
OPPO Reno 13 5G में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,600mAh की बैटरी दी गई है।
OPPO Reno 13 5G का कैमरा
OPPO Reno 13 5G के बैक पैनल पर OIS और ऑटोफोकस तकनीक से लैस एफ/1.8 अपर्चर और 84° FOV वाला 50MP का Sony IMX890 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का Ultra-wide एंगल लेंस और 2MP का Monochrome सेंसर भी दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP का कैमरा दिया गया है।
OPPO Reno 13 5G के फीचर्स
OPPO Reno 13 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी69 रेटिंग, infrared sensor, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे दिए गए हैं। कंपनी ने इसे Luminous Blue, Ivory White और Sky Blue जैसे तीन कलर ऑप्शन के साथ उतारा है।










