POCO F7 India Launch: स्मार्टफोन निर्माता पोको ने घोषणा की है कि इस महीने के अंत वह भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco F7 लॉन्च करेगा। उल्लेखनीय है कि पोको, शाओमी का सब-ब्रांड है। पोको ने Poco F7 की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में एक विशेष माइक्रोसाइट बनाई गई है।
Poco F7 के फीचर्स
लीक्स के अनुसार Poco F7 को 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,550mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Poco F7 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 1800 निट्स की ब्राइटनेस से लैस 6.83 इंच का फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Android 15 पर आधारित HyperOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
Poco F7 के फीचर्स कैमरा और कीमत
Poco F7 के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें Sony LYT-600 का 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी Poco F7 को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में Poco F7 की कीमत 30,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये के बीच हो सकती है।










