POCO F7 Launch: स्मार्टफोन निर्माता पोको ने अपने नए स्मार्टफोन POCO F7 को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पोको ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि F7 5G को 24 जून को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।
साथ में F7 5G के डिजाइन को टीजर दिया गया है। इसमें यह ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर ‘लिमिटेड एडिशन’ लिखा है, जिससे इस कलर वेरिएंट की सीमित उपलब्धता का संकेत मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- धांसू मिड रेंज स्मार्टफोन मोटोरोला एज 60 लेटेस्ट Moto AI फीचर्स के साथ लॉन्च, आज से सेल शुरू
POCO F7 की सबसे खास बात इसकी 7550mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो भारत में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। POCO F7 की पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्गिंग सपोर्ट के लिए कंपनी का दावा है कि POCO F7 में 7550mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। बैटरी की हेल्थ 1600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी 80 प्रतिशत बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Motorola Edge 50 स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 11,000 रुपये हुआ सस्ता
POCO F7 Features
POCO F7 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स ब्राइटनेस से लैस 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं इसमें Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर और Adreno 825 GPU भी मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X RAM, 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज, Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 दी गई है।
ये भी पढ़ें- Vivo V50e स्मार्टफोन डायमंड शील्ड डिस्प्ले प्रोटेक्शन के साथ 50MP सेल्फी कैमरा
POCO F7 Camera
POCO F7 के बैक पैनल में 50MP प्राइमरी कैमरा (LYT-600 सेंसर, OIS, EIS) और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा (1080p 60fps तक रिकॉर्डिंग) दिया जा सकता है।











